करण जौहर द्वारा होस्ट किए जाने वाला रियलिटी शो The Traitors (भारत) 12 जून 2025 से Amazon Prime Video पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा। यह शो 20 सेलेब्रिटीज़ के बीच विश्वास, धोखे और रणनीति पर आधारित है, जिसमें कुछ Faithfuls और कुछ Traitors के रूप में चुने गए प्रतियोगी होंगे।
एंटरटेनमेंट: ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो के आगामी रियलिटी शो ‘The Traitors’ को लेकर फैन्स में जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है। इस शो की होस्टिंग बॉलीवुड के चर्चित निर्माता-निर्देशक करण जौहर कर रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर इस शो की फाइनल कंटेस्टेंट्स की लिस्ट वायरल हो रही है, जिसमें टीवी और OTT जगत के 22 जाने-माने सितारों के नाम शामिल हैं। इन 22 प्रतिभागियों में कई ऐसे चेहरे हैं जो अपने काम और चर्चित पर्सनालिटी की वजह से दर्शकों के बीच पहले से ही लोकप्रिय हैं।
22 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में कौन-कौन?
‘The Traitors’ की इस लिस्ट के अनुसार शो में करण कुंद्रा, राज कुंद्रा, रफ्तार, जैस्मीन भसीन, जन्नत जुबैर, हर्ष गुजराल, उर्फी जावेद, मुकेश छाबड़ा, सुधांशु पांडे, अंशुला कपूर, महीप कपूर, निकिता लूथर, पूरव झा, लक्ष्मी मांचू, साहिल सलाथिया, आशीष विद्यार्थी, सूफी मोतीवाला, एलनाज नोरौजी, अपूर्वा मुखीजा, जानवी गौड़, एल्विश यादव और सुमुखी सुरेश शामिल होंगे।
यह लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होते ही फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई है। खासतौर पर करण कुंद्रा और राज कुंद्रा जैसे नामों ने शो की लोकप्रियता को पहले ही बढ़ा दिया है। जन्नत जुबैर और उर्फी जावेद जैसे युवा और ट्रेंडिंग सितारे भी इस शो की जान होंगे। वहीं, रफ्तार का नाम इस लिस्ट में आने से शो की बॉलीवूड के बाहर भी पैठ बनने की संभावना बढ़ गई है।
कन्फर्म कंटेस्टेंट्स की सूची
- करण कुंद्रा
- जन्नत जुबैर
- राज कुंद्रा
- सुधांशु पांडे
- करण कुंद्रा
- उर्फी जावेद
- जस्मिन भसीन
- रैपर रफ्तार
- हर्ष गुज्जराल
- उर्फी जावेद
- साहिल सलाथिया
- आशीष विद्यार्थी
- सुफी मोटिवाला
- निकिता लूथर
- माहिप कपूर
- अंशुला कपूर
- पार्थ जैन
- लक्ष्मी मंचू
- पार्थ जैन
- समुही सुरेश
जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर नहीं दिखेंगे नजर
इस लिस्ट में शुरुआत में चर्चा में रहे कुछ नाम, जैसे जेनिफर विंगेट और उनके पूर्व पति करण सिंह ग्रोवर, शामिल नहीं हैं। हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। दोनों के फैंस के लिए यह थोड़ी निराशाजनक खबर हो सकती है क्योंकि पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि ये दोनों भी शो का हिस्सा होंगे।
‘The Traitors’ की शूटिंग फिलहाल राजस्थान के ऐतिहासिक शहर जैसलमेर में हो रही है। शूटिंग करीब 14 दिनों तक चलेगी। जैसलमेर की रेगिस्तानी पृष्ठभूमि और किले इस शो को एक रहस्यमय और थ्रिलर अंदाज देने में मदद करेंगे।
शो की थीम: अच्छाई बनाम बुराई का संग्राम
शो की खासियत इसका कॉन्सेप्ट है, जो अच्छाई बनाम बुराई की लड़ाई पर आधारित है। इस रियलिटी शो में कंटेस्टेंट्स को दो समूहों में बांटा जाएगा—एक में ‘अच्छे नागरिक’ यानी ‘फेयर प्लेयर्स’ होंगे, तो दूसरे में ‘माफिया’ यानी ‘द ट्रेटर्स’। खेल का मकसद है कि सही व्यक्ति को सही समय पर पहचाना जाए, और धोखे, छल-कपट और रणनीतियों के बीच विजेता चुना जाए। कंटेस्टेंट्स को अपनी चालाकी, समझदारी और सामरिक कौशल का इस्तेमाल कर जीवित रहना होगा।
करण जौहर का फुल समर्थन और उत्साह
करण जौहर ने इस शो के लिए काफी मेहनत की है और इसको लेकर वे बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। उन्होंने कई बार सोशल मीडिया पर शो से जुड़ी जानकारियां और इशारे दिए हैं, जिससे फैंस में उत्साह और भी बढ़ा है। करण जौहर की होस्टिंग इस शो को एक ग्लैमरस और प्रोफेशनल टच देगी। ‘The Traitors’ का ट्रेलर 30 मई को रिलीज़ किया जाएगा। इसके बाद अमेजन प्राइम वीडियो पर यह शो जल्दी ही स्ट्रीम होगा। शो के कंटेंट और फॉर्मेट की वजह से इसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है, खासकर वे लोग जो थ्रिलर और मानसिक खेलों को पसंद करते हैं।
‘The Traitors’ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 30 से अधिक देशों में रिलीज हो चुका है और हर देश में इसका रिव्यू पॉजिटिव रहा है। अब भारत में इस शो का फॉर्मेट नया है और कई प्रसिद्ध हस्तियों के साथ जुड़ने से इसकी लोकप्रियता काफी बढ़ेगी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कंटेस्टेंट लिस्ट ने इस शो की चर्चा को और ज्यादा बढ़ा दिया है।