केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा और व्यापक फेरबदल करते हुए देशभर में 66 आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। यह बदलाव शासन की कार्यप्रणाली को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने और प्रशासनिक दक्षता को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।
नई दिल्ली: केंद्र सरकार के प्रशासनिक ढांचे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के कुल 66 अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों की अधिसूचना जारी की है। यह बदलाव केंद्र शासित प्रदेशों, विशेष क्षेत्रों और नॉर्थ ईस्ट राज्यों में प्रशासनिक दक्षता और कार्य संतुलन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
इस फेरबदल के तहत वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजीव कुमार यादव को जम्मू-कश्मीर से दिल्ली वापस बुला लिया गया है। वहीं नई दिल्ली के डीसीपी देवेश माहला और साउथ वेस्ट जिले के डीसीपी सुरेंद्र चौधरी को अरुणाचल प्रदेश भेजा गया है। दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, गोवा, पुड्डुचेरी, अंडमान-निकोबार, मिजोरम, चंडीगढ़ और लद्दाख जैसे क्षेत्रों में इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
प्रमुख नाम और तबादले
- संजीव कुमार यादव: जम्मू-कश्मीर से वापस दिल्ली
- देवेश माहला: नई दिल्ली से अरुणाचल प्रदेश
- सुरेंद्र चौधरी: साउथ वेस्ट दिल्ली से अरुणाचल प्रदेश
- दिलराज कौर: अंडमान निकोबार से दिल्ली
- पांडुरंग के पोले: जम्मू कश्मीर से दिल्ली
- विजय कुमार बिधूड़ी: जम्मू कश्मीर से दिल्ली
- अपूर्वा गुप्ता: दिल्ली से अंडमान निकोबार
- रोहित राजबीर सिंह, महेश कुमार बरनवाल, अनंत मित्तल, संदीप गुप्ता: अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली
- सौम्य सौरभ, शाश्वत सौरभ, टालो पोटोम: अरुणाचल से दिल्ली
दिल्ली से अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थानांतरण
- नवीन एसएल, श्रेया सिंघल, महिमा मदान, अनंथ द्विवेदी, ऋषि कुमार: दिल्ली से जम्मू-कश्मीर
- सचिन शिंदे, चंचल यादव, अपूर्वा गुप्ता: दिल्ली से अंडमान निकोबार
- अनील कुमार सिंह, आशीष चंद्र वर्मा: दिल्ली से जम्मू-कश्मीर
- विनोद पी कावले, अशोक मलिक, धीरज कुमार: दिल्ली से मिजोरम
- बी शंकर जयसवाल: दिल्ली से लक्षद्वीप
- निथ्या राधाकृष्णन: दिल्ली से पुड्डुचेरी
- पुष्पेंद्र कुमार, केएम प्रियंका: दिल्ली से चंडीगढ़
- अनुराग द्विवेदी: दिल्ली से अरुणाचल प्रदेश
अन्य अहम तबादले
- ओमवीर सिंह बिश्नोई: गोवा से दिल्ली
- रमेश वर्मा: गोवा से दिल्ली
- शकील उल रहमान रादर: जम्मू कश्मीर से गोवा
- राहुल शर्मा: जम्मू कश्मीर से लद्दाख
- नीतीश राजोरा, राकेश कुमार: जम्मू कश्मीर से लद्दाख
- श्रीकांत बालासाहेब सुसे: लद्दाख से जम्मू कश्मीर
- अर्जुन मोहन, संतोज जी सुखदेव, यतिंद्र एम माराल्कर: लक्षद्वीप और लद्दाख से गोवा
- सोमा शेखर अप्पाराव कोटारू: पुड्डुचेरी से लक्षद्वीप
फेरबदल के पीछे की रणनीति
सूत्रों के अनुसार, यह बदलाव शासन व्यवस्था में प्रभावशीलता बढ़ाने, संवेदनशील क्षेत्रों में अनुभवी अधिकारियों की तैनाती और प्रशासनिक संतुलन बनाए रखने के मकसद से किया गया है। विशेषकर जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश जैसे क्षेत्रों में अनुभवी अधिकारियों की जरूरत को देखते हुए यह ट्रांसफर पोस्टिंग की गई है।