Finland News :16 साल के 2 किशोरों पर 19 साल के लड़की की हत्या का संदेह, हेलसिंकी पुलिस कर रही जांच

16 साल के 2 किशोरों पर 19 साल के लड़की की हत्या का संदेह, हेलसिंकी पुलिस कर रही जांच 

हेलसिंकी 

हेलसिंकी के मयुलुपुरो (Myllypuro) इलाके में एक निजी अपार्टमेंट में 19 साल की एक लड़की मृत पाई गई थी। पुलिस को शक है कि लड़की की हत्या हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हेलसिंकी पुलिस के अनुसार संभवतः हत्या 23 मार्च को की गई है। 

मामले की जांच पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने के रूप में शुरू की थी। जांच में पुलिस को कुछ ऐसे तत्व मिले जिनके आधार पर यह संदेह हुआ कि पीड़ित लड़की की मृत्यु बाहरी हिंसा के परिणामस्वरूप हुई है।

हेलसिंकी पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि शनिवार 15 अप्रैल को जिला अदालत के आदेश पर हत्या के संदेह में दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक 16 साल का लड़का और एक 16 साल की लड़की शामिल है।

मामले की जांच पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने के रूप में शुरू की थी। जांच में पुलिस को कुछ ऐसे तत्व मिले जिनके आधार पर यह संदेह हुआ कि पीड़ित लड़की की मृत्यु बाहरी हिंसा के परिणामस्वरूप हुई है। जांच अधिकारी का कहना है कि पुलिस अभी भी हत्या के मकसद और घटनाओं की सटीक जांच में लगी हुई है। 

 

subkuz.com वर्ल्ड की पहली ऐसी हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो एक साथ 151 शहरों में लोकल न्यूज़ प्रोवाइड करता है. आप जहाँ भी रहते हों अब आप हिंदी में अपने शहर के लोकल न्यूज़ के साथ साथ नेशनल और इंटरनेशनल न्यूज़ भी पढ़ सकते हैं. ज्यादा से ज्यादा लोगों तक लोकल ख़बरें और महत्वपूर्ण आर्टिकल्स हिंदी में पहुंचे यही हमारा मकसद है. subkuz.com की पूरी टीम आप सभी पाठको से सहयोग की उम्मीद रखती है, कृपया subkuz.com को फैलाने में सहयोग करें. 

Leave a comment