Columbus

SSC CGL 2025 भर्ती: 14582 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहां जानें पूरी जानकारी

SSC CGL 2025 भर्ती: 14582 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहां जानें पूरी जानकारी

SSC CGL 2025 की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 14582 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 जुलाई 2025 तक किए जा सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार ssc.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

SSC CGL 2025: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) एग्जामिनेशन 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार SSC CGL भर्ती के माध्यम से कुल 14582 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 जून 2025 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।

SSC CGL 2025 परीक्षा की मुख्य तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 9 जून 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 4 जुलाई 2025
  • फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 5 जुलाई 2025
  • एप्लीकेशन करेक्शन विंडो: 9 से 11 जुलाई 2025
  • टियर-1 परीक्षा तिथि: 13 से 30 अगस्त 2025
  • टियर-2 परीक्षा तिथि: दिसंबर 2025

कौन कर सकता है आवेदन?

SSC CGL भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास होना अनिवार्य है। पदों के अनुसार योग्यता अलग-अलग हो सकती है, जिसका विवरण आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिया गया है।

आयु सीमा

इस भर्ती में न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 से 32 वर्ष तक निर्धारित है। ऊपरी आयु सीमा पदों के अनुसार अलग-अलग है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी।

14582 पदों पर होंगी नियुक्तियां

SSC CGL 2025 भर्ती प्रक्रिया के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में ग्रुप 'B' और ग्रुप 'C' के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। कुल 14582 पदों के लिए यह एक बड़ी और सुनहरा मौका है, खासकर उन उम्मीदवारों के लिए जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं।

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

SSC CGL 2025 भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ssc.gov.in पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके फॉर्म भरा जा सकता है। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और किसी भी अन्य माध्यम से फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन करने के स्टेप्स:

  • SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Apply” सेक्शन में जाएं।
  • “New User? Register Now” पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉगिन कर एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा करें।
  • आवेदन सबमिट कर उसका प्रिंटआउट रखें।

एप्लीकेशन फीस की जानकारी

  • जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग: ₹100
  • SC/ST/महिला/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं

फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम (Debit Card/Credit Card/UPI/Net Banking) से किया जा सकता है।

परीक्षा पैटर्न की जानकारी

SSC CGL परीक्षा दो चरणों में होती है:

Tier-1 (प्रारंभिक परीक्षा): यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होती है जिसमें चार सेक्शन होते हैं – General Intelligence, General Awareness, Quantitative Aptitude और English Comprehension।

Tier-2 (मुख्य परीक्षा): इसमें भी कई सेक्शन होते हैं और यह भी कंप्यूटर आधारित होती है।

Leave a comment