Columbus

USA News :अमेरिका के स्कूल में फिर हुई गोलीबारी:डेनवर ईस्ट हाई स्कूल में गोलीबारी की घटना, दो लोग घायल,

अमेरिका के स्कूलों में गोलीबारी की घटना थम नहीं रही है, घटना अमेरिका के डेनवर ईस्ट हाई स्कूल में बुधवार को घटित हुई हैसमाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक़बुधवार की सुबह डेनवर हाई स्कूल में हमलावार ने दो लोगों को गोली मार दी। दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है

समाचार एजेंसी एपी के अनुसारएक छात्र के पास बंदूक देखी गई है। अभी तक ये किशोर संदिग्ध पकड़ा नहीं गया हैपुलिस उसकी तलाश कर रही है।

डेनवर पुलिस ने बताया है कि कोलोराडो की राजधानी डेनवर में ईस्ट हाई स्कूल में फायरिंग के दौरान कम से कम दो लोग घायल हुए हैंजिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a comment