Chicago

Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तान पर भारत का कड़ा जवाब, हवाई और समुद्री रास्ते होंगे बंद?

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा एक्शन लेने की तैयारी कर ली है। एयरस्पेस से लेकर समुद्री रास्तों तक 'नो एंट्री' का प्लान तैयार किया जा रहा है।

Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए भीषण आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई। इस हमले के पीछे पाकिस्तान समर्थित आतंकियों का हाथ माना जा रहा है। अब भारत इसका करारा जवाब देने के मूड में है। जानकारी के मुताबिक, भारत सरकार पाकिस्तान के लिए एयरस्पेस और समुद्री मार्ग दोनों बंद करने पर गंभीरता से विचार कर रही है।

एयरस्पेस बंद तो पाकिस्तान को भारी नुकसान

भारत अगर पाकिस्तान के लिए अपना हवाई रास्ता बंद कर देता है तो इससे पाकिस्तान की एयरलाइंस पर बड़ा असर पड़ेगा। पहले ही पाकिस्तान की फ्लाइट्स दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों तक पहुंचने के लिए लंबा रूट ले रही हैं, क्योंकि भारत का एयरस्पेस उन्हें उपलब्ध नहीं है। अब भारत पूरी तरह से ये रास्ता बंद करने की तैयारी कर रहा है, जिससे पाकिस्तान की उड़ानें और महंगी और लंबी हो जाएंगी।

समुद्री रास्तों पर भी सख्ती की तैयारी

सिर्फ एयरस्पेस ही नहीं, बल्कि भारत समुद्री रास्तों पर भी कड़ा एक्शन लेने जा रहा है। भारतीय बंदरगाहों पर पाकिस्तान से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और इन पर भी प्रतिबंध लगाने की योजना बन रही है। अगर यह कदम उठाया जाता है, तो पाकिस्तान की समुद्री व्यापारिक गतिविधियां भी बुरी तरह प्रभावित होंगी।

सिंधु जल संधि भी पहले ही रोकी जा चुकी है

पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले ही एक बड़ा कदम उठाते हुए सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया था। इसके बाद अब एयरस्पेस और समुद्री मार्गों पर भी कार्रवाई की तैयारी है। इन सभी कदमों का उद्देश्य पाकिस्तान पर रणनीतिक दबाव बनाना है ताकि वह आतंकवाद को समर्थन देना बंद करे।

Leave a comment