बिहार के मुजफ्फरपुर में एक हिंदू लड़के ने पहले एक मुस्लिम लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाया। इसके बाद वो उसके साथ एक साल तक संबंध बनाता रहा। अब उसने लड़की को ये कहकर छोड़ दिया कि तुम मुस्लिम हो..हम हिंदू..मैंने तुम्हारा यूज किया।
लड़के की आज शादी होने वाली है। लड़की 23 फरवरी को लड़के के घर गई थी, लेकिन उसने और परिवार ने मारपीट कर उसे भगा दिया। अब वो न्याय की गुहार लगा रही है। मामला सकरा थाना क्षेत्र इलाके का है।
लड़की ने कहा कि ये लड़का एक नंबर का फ्रॉड है। शादी का झांसा देकर मुझे फंसा लिया। मेरे मां-बाप नहीं है। मजबूर थी तो इसी का फायदा उठाया। वो नेटवर्किंग का काम करता है। एक साल तक उसने मुझे अपने साथ रखा। मैं प्रेग्नेंट हो गई तो उसने अपनी मां के साथ मिलकर मेरा गर्भपात भी कराया। जबरदस्ती मुझे दवाई खिलाई थी। समाज में मैंने पंचायती भी करवाई थी, लेकिन वो बोला हम पंचायती को नहीं मानते हैं। उसने मुझसे कहा था कि तुम मुस्लिम हो..हम हिंदू हैं। मैं तुम्हारा यूज कर रहा था।
मुस्लिम लड़की न्याय की लिए दर-दर भटक रही है। और आरोपी लड़के की आज शादी होने वाली है।