Columbus

भारतीय इतिहास की प्रमुख घटनाएँ, जानिए घटना का समय और वर्णन

भारत का इतिहास प्राचीन काल से ही गौरवपूर्ण एवं गरिमामयी रहा है। हमारे देश भारत का इतिहास इतना अधिक विस्तृत है कि उसे कुछ पन्नों में उद्घाटित करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन भी है. जहाँ हमारा देश दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक सिंधु घाटी सभ्यता का साक्षी रहा है वही औपनिवेशिक गुलामी से आजादी तक का सफर भी दुनिया को रोमांचित करने वाला है। प्राचीन काल में सोने की चिड़िया कहे जाने वाला भारतवर्ष का इतिहास अपने अंदर आश्चर्यजनक रहस्य समेटे है जो की वास्तव में दुनिया के लिए प्रेरणा का स्रोत है। भारत के इतिहास की प्रमुख घटनाओं का दुनिया पर गहरा प्रभाव रहा है ऐसे में हमे भारत के इतिहास की सभी महत्वपूर्ण घटनाओ से अवगत होना आवश्यक है। हम केवल उन महत्वपूर्ण घटनाओं का उल्लेख करेंगे, जिससे न केवल आपके ज्ञान में वृद्धि होगी बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र भी इससे लाभ उठा सकेंगे.

भारत के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं तिथिक्रम में।

घटना : सिंधु घाटी सभ्यता का विकास

          समयकाल : ईसा पूर्व 3300-1700

          वर्णन : भारत के इतिहास की प्रमाणिक जानकारी यहीं से शुरू होती है. इस सभ्यता का विकास सिंधु और सरस्वती नदी के किनारे हुआ था. मोहनजोदड़ो, कालीबंगा, लोथल, हड़प्पा, राखीगढ़ी और धोलावीरा इस सभ्यता के प्रमुख केंद्र थे.

घटना : भगवान महावीर का जन्म

        समयकाल: ईसा पूर्व 599

          वर्णन : भगवान महावीर का जन्म वैशाली गणतंत्र के क्षत्रिय कुण्डलपुर में हुआ था. इन्होंने अपने उपदेशों के माध्यम से दुनिया का मार्गदर्शन किया था. ईसा पूर्व 523 में इन्हें मोक्ष प्राप्त हुआ था.

घटना : गौतम बुद्ध का जन्म

          समयकाल : ईसा पूर्व 563

          वर्णन : गौतम बुद्ध का जन्म शाक्य गणराज्य की तत्कालीन राजधानी कपिलवस्तु के निकट लुम्बिनी नामक स्थान पर हुआ था. इन्हें अपने समय का महान दार्शनिक, वैज्ञानिक और समाज सुधारक माना जाता है. आज दुनियाभर में बौद्ध धर्म को मानने वाले इनके अनुयायी फैले हुए हैं.

घटना : सिकंदर महान का भारत आगमन

          समयकाल : ईसा पूर्व 327-26

          वर्णन : यूनान के शासक सिकंदर को भारत पर पहला विदेशी आक्रान्ता माना जाता है. हालाँकि सिकंदर भारत को तो जीत नहीं सका, परन्तु उसके भारत आगमन से यूरोप व भारत के बीच जमीनी मार्ग की शुरुआत अवश्य हुई.

घटना : मौर्य वंश की स्थापना

          समयकाल : ईसा पूर्व  269-232

          वर्णन : यह काल भारत के प्रतापी राजा अशोक के शासन का था. मौर्य शासक अशोक चक्रवर्ती राजा थे और उन्होंने अपने प्रताप से भारत को एक सूत्र में बांधा था. इनके शासनकाल में ही कलिंग का युद्ध (ईसा पूर्व 261) में हुआ था, आक्रमण के पश्चात अशोक का हृदय परिवर्तित हो गया और उन्होंने जीवन भर अहिंसा के रास्ते पर चलने का प्रण लिया। इसके पश्चात अशोक ने अनेक लोक हितकारी कार्य किये।

घटना : विक्रम संवत की शुरुआत

          समयकाल : ईसा पूर्व 57-30

          वर्णन : यह काल भारतीय इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं का गवाह बना. विक्रम संवत की शुरुआत हुई. दक्षिण में सातवाहन तथा पंडया वंश का उदय हुआ.

घटना : गुप्त वंश का उदय

          समयकाल : ईसा पूर्व 320 

         वर्णन : मौर्य वंश के पतन के बाद भारत में राजनीतिक शून्यता आ गई थी. इस शून्यता को गुप्त वंश के शासकों ने भरा और भारत में एक शक्तिशाली राजवंश की स्थापना की. गुप्त वंश के इस काल को भारत का स्वर्ण युग माना जाता है.

घटना : हिन्दूवाद का पुर्नजागरण

          समयकाल : ईसा पूर्व 380-413 

          वर्णन : इस काल में भारत में चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य का शासन था. साहित्य के उपासक कालीदास का भी यह काल था.

घटना : हिन्दू शासन का प्रभाव

          समयकाल : ईसा पूर्व 606-645 

          वर्णन : यह काल समस्त भारत पर राज करने वाले हिन्दू शासक हर्षवर्धन का शासनकाल था. इसी समय चीनी यात्री ह्वेनसांग ने भारत की यात्रा की थी. हर्षवर्धन अंतिम हिन्दू शासक थे, जिन्होंने पंजाब को छोड़कर समस्त भारत पर शासन किया था.

घटना : हिजरी काल की शुरुआत

          समयकाल: 622 ईसवी

          वर्णन : इसकी शुरुआत तब से मानी जाती है, जब हज़रत मोहम्मद ने मक्का से मदीना की ओर प्रवास किया था. यह एक चन्द्र कालदर्शक है, जिसका प्रयोग न केवल मुस्लिम देशों में किया जाता है बल्कि दुनिया भर के मुसलमान इस कालदर्शक का उपयोग अपने त्योहारों की गणना के लिए करते हैं.

घटना : अरबों का आक्रमण

          समयकाल : 712 ईसवी

          वर्णन : इसी वर्ष पश्चिम में सिंध पर अरब आक्रमणकारियों ने मुहम्मद बिन कासिम के नेतृत्व में आक्रमण किया था.

घटना : महमूद गजनवी का आक्रमण

          समयकाल : 1025 ईसवी

          वर्णन : अरब आक्रमणकारी महमूद गजनवी ने भारत पर भीषण हमला कर देश के पश्चिमी भाग में भारी लूटपाट मचाई थी, और प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर को लूट कर उसे तहस-नहस कर डाला था.

घटना : तराइन का प्रथम युद्ध

          समयकाल : 1191 ईसवी

          वर्णन : भारतीय शासक पृथ्वीराज चौहान और अरब आक्रांता मुहम्मद गौरी के बीच तराइन में युद्ध हुआ था, जिसमें मुहम्मद गौरी की हार हुई थी.

घटना : तराइन का द्वितीये युद्ध

          समयकाल : 1192 ईसवी

          वर्णन : एक बार फिर भारी तैयारी के साथ मुहम्मद गौरी ने भारत पर आक्रमण किया और तराइन के मैदान में पृथ्वीराज चौहान के साथ युद्ध किया. इस युद्ध में पृथ्वीराज चौहान को पराजय का सामना करना पड़ा था.

घटना : गुलाम वंश की स्थापना

          समयकाल: 1206 ईसवी

          वर्णन : कुतुबद्दीन ऐबक द्वारा भारत में गुलाम वंश की स्थापना की गई. कुतुबद्दीन ऐबक मुहम्मद गौरी का एक गुलाम सैनिक था, जिसे गौरी ने भारत में विजय के बाद यहां का बादशाह बनाया था. इस वंश का दिल्ली पर 1290 ईसवी तक शासन किया.

घटना : यूरोपियन द्वारा भारत की खोज

          समयकाल : 1497-98 ईसवी

          वर्णन : वर्ष 1497 में पुर्तगाली यात्री वास्को डी गामा भारत की खोज पर निकले और लगभग एक वर्ष की यात्रा के बाद वह 1498 में केरल के कालीकट के तट पर पहुंचे. किसी भी यूरोपियन का भारत की धरती पर यह पहला प्रमाणिक कदम माना जाता है.

घटना : मुगल सम्राज्य का उदय

          समयकाल : 1526 ईसवी

          वर्णन : इस वर्ष महान मुग़ल शासक अकबर दिल्ली की सत्ता पर आसीन हुए थे. उन्हें केवल भारत के एक महान शासक के तौर पर ही नहीं, बल्कि उन्हें एक नए धर्म दीन-ए-इलाही को चलाने के लिए भी जाना जाता है.

घटना : ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना 

          समयकाल : 1600 ईसवी

          वर्णन : भारत के साथ व्यापार बढ़ाने के लिए 31 दिसम्बर 1600 को ब्रिटेन में ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना की गई थी. ब्रिटेन की माहारानी ने इस कंपनी को भारत के साथ व्यापार करने के लिए 21 वर्षों की छूट दी थी.

घटना : यूनाइटेड डच ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना

          समयकाल : 1602 ईसवी

           वर्णन : यूरोप से भारत आनेवाली नीदरलैंड की एक यह पहली व्यापारिक कंपनी थी. इस कंपनी का मुख्य उद्देश्य भारत के मसाला बाज़ार पर कब्ज़ा जमाना था.

घटना : ब्रिटिश सेना का भारत में आगमन

          समयकाल : 1608-1612 ईसवी

          वर्णन : वर्ष 1608 में ब्रिटिश सेना की पहला कदम सूरत के तट पर पहुंची. यहीं पर वर्चस्व के लिए अंग्रेजों और पुर्तगालियों के बीच संघर्ष की शुरुआत हुई. यह संघर्ष लगभग चार वर्षों तक चलता रहा था.

घटना : भारत पर ब्रिटिश शासन की शुरुआत

          समयकाल : 1668 ईसवी

          वर्णन : ब्रिटिश सेना ने बॉम्बे पर कब्ज़ा किया, और ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स द्वितीये ने ईस्ट इंडिया कंपनी को बॉम्बे का शासन सौंपा गया.

घटना : कलकता शहर की स्थापना

          समयकाल : 1690 ईसवी

           वर्णन : ब्रिटिश अधिकारी जॉब चारनोक ने कलकता शहर की नीव रखी.

घटना : नादिर शाह का आक्रमण

          समयकाल : 1739 ईसवी

          वर्णन : ईरानी बादशाह नादिर शाह ने भारत पर आक्रमण किया. करनाल में दिल्ली के मुग़ल बादशाह मुहम्मद शाह और नादिर शाह के बीच युद्ध हुआ, और मुहम्मद शाह की पराजय हुई. नादिर शाह ने दिल्ली पर कब्ज़ा किया.

घटना : प्लासी की लड़ाई

         समयकाल : 1757 ईसवी

         वर्णन : रोबर्ट क्लाईब के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने भारत विजय अभियान शुरू किया. इसके पहले चरण में ब्रिटिश सेना के नायक रोबर्ट क्लाईब ने बंगाल पर आक्रमण किया, और मुर्शिदाबाद के नजदीक प्लासी के मैदान बंगाल के शासक सिराजुदौला की सेना के साथ उसकी मुठभेड़ हुई. इस युद्ध में सिराजुदौला की हार हुई, और बंगाल पर अंग्रेजों ने अधिकार कर लिया.

घटना : पानीपत का तीसरा युद्ध

          समयकाल : 1761 ईसवी

          वर्णन : 14 जनवरी 1761 को पानीपत के मैदान में भारतीय राजा महाराणा प्रताप और अफगानी शासक अहमद शाह अब्दाली के बीच युद्ध हुआ. इस भीषण युद्ध में महाराणा प्रताप की हार हुई. इससे पूर्व के पानीपत के दो युद्धों में अफगानी सेना को महाराणा प्रताप की सेना के हाथों शिकस्त मिली थी.

घटना : खालसा पंथ की स्थापना

          समयकाल : 1801 ईसवी

          वर्णन : सिख शासक महाराजा रणजीत सिंह ने लाहौर में खालसा पंथ की स्थापना की, और कश्मीरी पंडितों के साथ मिलकर खैबर दर्रे के रास्ते अफगानिस्तान पर हमला किया.

घटना : अमृतसर की संधि

          समयकाल : 1809 ईसवी

          वर्णन : ईस्ट इंडिया कंपनी ने पंजाब के अमृतसर में महाराजा रणजीत सिंह के साथ संधि कर, यहां अपनी व्यापारिक गतिविधि को बढ़ाया.

घटना : सती प्रथा पर रोक

          समयकाल : 1829 ईसवी

          वर्णन : समाज सुधार के क्रम में कदम बढ़ाते हुए ब्रिटिश सरकार ने हिन्दू विधवाओं के पति के साथ जलती चिता में ख़ुदकुशी करने की प्रथा यानि सती प्रथा पर रोक लगा दी.

घटना : प्रथम स्वतंत्रता संग्राम

          समयकाल : 1857-58 ईसवी

          वर्णन : मंगल पांडे के नेतृत्व में ब्रिटिश शासन के विरुद्ध ब्रिटिश सेना के भारतीय सिपाहियों ने विद्रोह का बिगुल फूंका. हालाँकि ब्रिटिश सरकार ने इस विद्रोह को ‘सिपाही विद्रोह’ कहा था, परन्तु इतिहासकारों ने इसे ‘प्रथम स्वतंत्रता संग्राम’ का नाम दिया. इस विद्रोह के दौरान विद्रोहियों ने अंतिम मुग़ल शासक बहादुरशाह ज़फर को दिल्ली की गद्दी पर बैठा दिया था. परन्तु जल्दी ही अंग्रेजों ने विद्रोह पर काबू कर दिल्ली पर पुनः कब्ज़ा जमा लिया.

घटना : भारत सरकार अधिनियम

          समयकाल : 1858 ईसवी

          वर्णन : अगस्त 1858 में ब्रिटिश सरकार ने ईस्ट इंडिया कंपनी से भारत का शासन अपने हाथों में ले लिया, और फिर 1877 में ब्रिटेन की महारानी को भारत का शासक घोषित कर दिया गया.

घटना : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना

          समयकाल : 1885 ईसवी

         वर्णन : भारत में ब्रिटिश शासन को राजनीतिक आधार देने के उद्देश्य से एक अंग्रेज अधिकारी ए ओ ह्रूम के नेतृत्व में 28 दिसम्बर 1885 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की गई. बाद के वर्षों में एक राजनीतिक दल के रूप में इसकी भारत के स्वतंत्रता संग्राम में मुख्य भूमिका रही। 

घटना : बंगाल विभाजन

          समयकाल : 1905 ईसवी

         वर्णन : अंग्रेजी सरकार ने ‘बांटो और शासन करो’ की नीति के अंतर्गत बंगाल को हिन्दू और मुस्लिम बहुल इलाके के आधार पर दो भागों- पूर्वी बंगाल और पश्चिम बंगाल में विभाजित किया.

घटनाएँ : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत

          समयकाल : 1916 ईसवी

         वर्णन : स्वतंत्रता के लिए छटपटा रहे भारत में एक नए नायक का उदय हुआ. अफ्रीका में रहते हुए अंग्रेजों के अत्याचारों से विचलित मोहनदास करमचंद गाँधी ने भारत आकर स्वतंत्रता संग्राम की बागडोर संभाली. सत्याग्रह और अहिंसा को मूलमंत्र बनाकर गाँधी जी ने भारत को ब्रिटिश शासन से अंततः मुक्ति दिलाने में सफलता प्राप्त किए.

घटना : भारतीय स्वतन्त्रता आंदोलन और भारत की आज़ादी

          समयकाल : 1917 ईसवी – 1948 ईसवी

       वर्ष                    घटनाएँ

1917 ईसवी चम्पारण और खेड़ा सत्याग्रह

1919 ईसवी जालियांवाला कांड, रोल्लेट एक्ट और मोंतागु-चेम्सफोर्ड सुधार.

1920 ईसवी असहयोग आंदोलन और खिलाफत आंदोलन की शुरुआत.

1922 ईसवी चौरीचौरा की घटना

1927 ईसवी साइमन कमीशन का भारत आगमन

1929 ईसवी सेंट्रल असेंबली में भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त द्वारा बम फेंका गया. कांग्रेस द्वारा पूर्ण स्वराज की मांग.

1930 ईसवी दांडी से नमक सत्याग्रह और सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरुआत.

1931 ईसवी गाँधी-इरविन समझौता. भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी. लंदन में पहला गोलमेज सम्मेलन.

1932 ईसवी पूना समझौता, लंदन में दूसरा गोलमेज सम्मेलन.

1942 ईसवी मार्च में क्रिप्स मिशन का भारत आगमन. भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत. सुभाषचंद्र बोस द्वारा इंडियन नेशनल आर्मी का गठन.

1947 ईसवी ब्रिटिश सरकार द्वारा भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम बिल पारित. भारत का विभाजन. भारत का एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में उदय.

घटना : महात्मा गाँधी की हत्या और देशी रियासतों का भारत में विलय

          समयकाल : 1948 ईसवी

          वर्णन : 30 जनवरी को महात्मा गाँधी की हत्या. कश्मीर पर अधिकार को लेकर भारत-पाकिस्तान में सीमित युद्ध. गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के नेतृत्व में देशी रियासतों का भारत में विलय.

घटना : दुनिया के नक़्शे पर भारतीय गणराज्य का उदय

          समयकाल : 1950 ईसवी

          वर्णन : 26 जनवरी को भारतीय संविधान लागू और भारत एक गणतंत्र राष्ट्र बना.

घटना : भारत-चीन युद्ध

          समयकाल : 1962 ईसवी

          वर्णन : सीमा निर्धारण को लेकर भारत और चीन के बीच युद्ध की शुरुआत. गोवा, दमन और दिऊ को पुर्तगाली शासन से आजादी मिली.

घटना : भारत-पाकिस्तान युद्ध

          समयकाल : 1965 ईसवी

           वर्णन : कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच जंग छिड़ी. रूस के हस्तक्षेप से भारतीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने ताशकंद में पाकिस्तान के साथ युद्धविराम पर समझौता किया.

घटना : इंदिरा गाँधी का उदय

          समयकाल : 1966 ईसवी

          वर्णन : ताशकंद में प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के मृत्यु के पश्चात भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी बनी और भारत में इंदिरा युग की शुरुआत हुई.

घटना : भारत-पाकिस्तान युद्ध

          समयकाल : 1971 ईसवी

          वर्णन : पूर्वी पाकिस्तान में पाकिस्तानी शासक द्वारा अत्याचार और वहां अस्थिरता को देखते हुए भारत ने हस्तक्षेप किया, और पाकिस्तान के साथ युद्ध की शुरुआत हुई. इस युद्ध में पाकिस्तान को करारी हार मिली, और भारत ने पूर्वी पाकिस्तान को पाकिस्तान से आज़ाद करा दिया, और एक नए राष्ट्र बांग्लादेश का उदय हुआ. पाकिस्तान की हार के बाद शिमला में भारत और पाकिस्तान के बीच समझौता हुआ. इस समझौते पर भारत की ओर से प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने और पाकिस्तान की ओर से वहां के प्रधानमंत्री ज़ुल्फ़िकार अली भुट्टो ने हस्ताक्षर किए.

घटना : परमाणु परीक्षण

          समयकाल : 1974 ईसवी

          वर्णन : भारत ने विज्ञान और रक्षा के क्षेत्र में इतिहास रचते हुए राजस्थान के पोखरण में सफल भूमिगत परमाणु परीक्षण किया.

घटना : आपातकाल की घोषणा

          समयकाल : 1975 ईसवी

          वर्णन : देश में बढ़ते भ्रष्टाचार और बढ़ती महंगाई से फैले अव्यवस्था को रोकने के लिए इंदिरा गाँधी सरकार ने आपातकाल लगाने की घोषणा की. आपातकाल के दौरान हजारों राजनीतिक विरोधियों को जेल में डाल दिया गया था. इस दौरान जबरन नसबंदी से आम जनता में भी आक्रोश की लहर फ़ैल गई थी.

घटना : इंदिरा गाँधी का सत्ता से बाहर होना और केंद्र तथा राज्यों में पहली गैर कांग्रेसी सरकारों का गठन 

          समयकाल : 1977 ईसवी

          वर्णन : आपातकाल की समाप्ति के बाद हुए आम चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा, और इंदिरा गाँधी सत्ता से बाहर हो गयीं. केंद्र में मोरारजी देसाई के नेतृत्व में जनता पार्टी सरकार का गठन हुआ. पश्चिम बंगाल में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार बनी.

घटना : जनता पार्टी में विभाजन

          समयकाल : 1979 ईसवी

         वर्णन : केंद्र में सत्ताधारी जनता पार्टी में अंदरूनी कलह की वजह से विभाजन हुआ. मोरारजी देसाई को प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ा. चौधरी चरण सिंह देश के प्रधानमंत्री बने.

घटना : कांग्रेस की सत्ता में वापसी

          समयकाल : 1980 ईसवी

          वर्णन : चौधरी चरण सिंह भी ज्यादा दिनों तक सरकार नहीं चला पाए, और देश में मध्यावधि चुनाव कराना पड़ा. इस चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली और इंदिरा गाँधी एक बार फिर से भारत की प्रधानमंत्री बनीं.

घटना : ऑपरेशन ब्लू स्टार, इंदिरा गाँधी की हत्या और राजीव गाँधी की प्रधानमंत्री पद पर नियुक्ति

          समयकाल : 1984 ईसवी

          वर्णन : आतंकवाद से प्रभावित पंजाब के अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में छिपे जरनैल सिंह भिंडरावाले और अन्य आतंकवादियों को निकालने के लिए इंदिरा गाँधी ने ऑपरेशन ब्लू स्टार के तहत सैन्य कारवाई को अंजाम दिया. इसके कुछ समय पश्चात नई दिल्ली में इंदिरा गाँधी के अंगरक्षकों में शामिल तीन सिख अंगरक्षकों ने उनकी हत्या कर दी. इंदिरा गाँधी की हत्या के बाद देशभर में सिख विरोधी दंगे हुए, जिसमें हजारों सिख मारे गए. राजीव गाँधी देश के नए प्रधानमंत्री बने.

घटना : श्रीलंका में भारतीय सैन्य अभियान

          समयकाल : 1987 ईसवी

          वर्णन : लिट्टे के आतंकवाद से ग्रस्त पड़ोसी देश श्रीलंका में भारत और श्रीलंका के मध्य हुए एक समझौते के तहत भारत ने वहां शांति स्थापित करने के लिए अपनी सेना को भेजा.

घटना : सेबी का गठन

          समयकाल : 1988 ईसवी

          वर्णन : भारतीय शेयर बाज़ार के कारोबार पर निगरानी रखने के उद्देश्य से भारतीय संसद में 12 अप्रैल को सेबी एक्ट 1992 पास किया गया और भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) का गठन हुआ. यह संस्था 1992 से अपने अस्तित्व में आई थी.

घटना : आम चुनाव में कांग्रेस की हार और राष्ट्रीय मोर्चा सरकार का गठन

          समयकाल : 1989 ईसवी

          वर्णन : इस वर्ष हुए आम चुनाव में कांग्रेस को एक बार फिर से करारी हार का सामना करना पड़ा. केंद्र में कई दलों के गठजोड़ से वी पी सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय मोर्चा की सरकार का गठन हुआ. इस सरकार को बाहर से भारतीय जनता पार्टी का समर्थन हासिल था.

घटना : राजीव गाँधी की हत्या, देश में मध्यावधि चुनाव, पी वी नरसिंह राव प्रधानमंत्री बने, आर्थिक सुधार का दौर शुरू

          समयकाल : 1991 ईसवी

          वर्णन : तमिलनाडु के श्रीपेरमबुदुर में एक चुनावी सभा के दौरान लिट्टे के आतंकवादी दस्ते ने राजीव गाँधी की हत्या कर दी. इस समय चन्द्रशेखर सरकार के अल्पमत में आ जाने के कारण देश में मध्यावधि चुनाव कराया जा रहा था. चुनाव के बाद कांग्रेस के पी वी नरसिंह राव देश के प्रधानमंत्री बने. मनमोहन सिंह को वित्त मंत्री बनाया गया. उन्होंने देश में आर्थिक सुधार का एक नया दौर शुरू किया.

घटना : बाबरी मस्जिद विध्वंस

          समयकाल : 1992 ईसवी

          वर्णन : 6 दिसम्बर को अयोध्या में उग्र भीड़ ने राम मंदिर-बाबरी मस्जिद परिसर में स्थित मस्जिद के गुम्बद को ढहा दिया था. इस घटना के बाद देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक दंगे हुए थे.

घटना : मोबाइल फ़ोन सेवा की शुरुआत

          समयकाल : 1995 ईसवी

          वर्णन : देश में मोबाइल फ़ोन सेवा की शुरुआत हुई, और पश्चिम बंगाल के तत्कालीन मुख्यमंत्री ज्योति बासु ने कलकाता से फ़ोन कर इस सेवा का शुभारम्भ किया.

घटना : अटल बिहारी वाजपई प्रधानमंत्री बने, परमाणु परीक्षण

          समयकाल : 1998 ईसवी

          वर्णन : आम चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, और केंद्र में अटल बिहारी वाजपई के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार का गठन हुआ. इसी वर्ष भारत ने अपना दूसरा परमाणु परीक्षण किया. इस परीक्षण के बाद देश को अन्तराष्ट्रीय बिरादरी का आर्थिक प्रतिबंध भी झेलना पड़ा.

घटना : अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का भारत आगमन, तीन नए राज्यों का गठन

          समयकाल : 2000 ईसवी

         वर्णन : इस वर्ष अमेरिका के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भारत की यात्रा पर आए. 15 नवम्बर को तीन नए राज्यों झारखण्ड, उत्तराखण्ड और छत्तीसगढ़ का गठन किया गया.

घटना : अंतरिक्ष के क्षेत्र में लंबी छलांग. भारतीय संसद पर आतंकी हमला

          समयकाल : 2001 ईसवी

         वर्णन : भारत ने अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम में बड़ी सफलता हासिल करते हुए PSLV (Polar Satellite Launch Vehicle) राकेट का सफल परीक्षण किया. इस राकेट के माध्यम से भारत उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित करने की क्षमता वाला पांचवां देश बन गया. इसी वर्ष संसद पर आतंकी हमला हुआ, जिसमें संसद की सुरक्षा में तैनात पांच जवान शहीद हो गए थे.

घटना : ‘अग्नि’ मिसाइल का विकास. ए पी जे अब्दुल कलाम राष्ट्रपति निर्वाचित. गुजरात में सांप्रदायिक दंगा

          समयकाल : 2002 ईसवी

          वर्णन : भारत ने रक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबी दूरी तक मार करने वाले बैलेस्टिक मिसाइल ‘अग्नि’ का सफल परीक्षण किया. देश के महान वैज्ञानिक ए पी जे अब्दुल कलाम देश के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए. इसी वर्ष गुजरात के गोधरा में ट्रेन में आगजनी में कई कारसेवकों के मारे जाने के बाद गुजरात में भीषण सांप्रदायिक दंगे हुए जिसमें हजारों लोग मारे गए.

घटना : भारत की पहली महिला राष्ट्रपति

          समयकाल : 2007 ईसवी

          वर्णन : श्रीमती प्रतिभा पाटिल देश की पहली महिला राष्ट्रपति निर्वाचित हुईं.

घटना : मुंबई में आतंकी हमला. चंद्रयान-1 का प्रक्षेपण

          समयकाल : 2008 ईसवी

          वर्णन : मुंबई के ताज होटल, विक्टोरिया टर्मिनल रेलवे स्टेशन सहित पांच जगहों पर पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमला कर कई निर्दोषों को मार दिया. सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में हमले में शामिल एक आतंकी को छोड़कर सभी आतंकी मारे गए. इस हमले में जान-माल की भारी क्षति हुई. इसी वर्ष भारत ने अंतरिक्ष में एक लंबी छलांग लगाते हुए ‘चन्द्रयान-1’ को चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया.

घटना : नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री निर्वाचित. मंगलयान का प्रक्षेपण

          समयकाल : 2014 ईसवी

         वर्णन : स्वतंत्रता के बाद देश में पहली पूर्ण बहुमत वाली गैर कांग्रेसी सरकार का गठन. भारतीय जनता पार्टी के नेता और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने. भारत ने मंगल ग्रह का अध्ययन करने के लिए अपने महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मिशन के तहत ‘मंगलयान’ का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया.

घटना : पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमला. भारत का पाकिस्तानी सीमा में सर्जिकल स्ट्राइक. भारत एमटीसीआर (Missile Technology Control Regime) का सदस्य बना. 1000 और 500 वर्ग मूल्य के नोटों का विमुद्रीकरण किया गया.

          समयकाल : 2016 ईसवी

          वर्णन : 2 जनवरी को पाकिस्तानी सीमा से भारत में घुसे आतंकियों ने पंजाब के पठानकोट स्थित एयरबेस पर हमला किया. इस हमले में कई जवान शहीद हुए. भारत ने जवाबी करवाई करते हुए 29 सितम्बर की रात में पाकिस्तानी सीमा क्षेत्र में कमांडो भेजकर आतंकी कैम्पों को भारी नुकसान पहुंचाते हुए एक गुप्त सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया. इसी वर्ष 8 नवम्बर की रात्रि में सरकार ने एक ऐतिहासिक और साहसी कदम उठाते हुए 1000 और 500 के बड़े नोटों को चलन से बाहर कर दिया. आम भाषा में सरकार के इस कदम को नोटबंदी कहा गया. इसी वर्ष भारत मिसाइल तकनीक के प्रसार को रोकने के लिए वैश्विक स्तर पर बनाए गए संगठन MTCR का सदस्य बना.

Leave a comment