Chicago

Farah Khan: फराह खान ने हिंदू त्योहार होली के बारे में की अपमानजनक टिप्पणी, धार्मिक भावना आहत करने के आरोप में दर्ज हुई FIR

बॉलीवुड फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान की होली पर की गई एक अपमानजनक टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। फराह खान ने होली को "छपरियों का त्योहार" बताया, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

एंटरटेनमेंट: बॉलीवुड फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान की होली को "छपरियों का त्योहार" कहने वाली टिप्पणी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। उनकी इस टिप्पणी से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। अब इस मामले में हिंदुस्तानी भाऊ (विकाश फाटक) ने अपने वकील एडवोकेट अली काशिफ खान देशमुख के जरिए फराह खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खार पुलिस स्टेशन में शुक्रवार को यह शिकायत दर्ज हुई।

फराह खान की होली पर टिप्पणी को लेकर एफआईआर दर्ज

बॉलीवुड निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान की होली को "छपरियों का त्योहार" कहने वाली टिप्पणी विवादों में घिर गई है। इस मामले में हिंदुस्तानी भाऊ (विकाश फाटक) ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में हिंदुस्तानी भाऊ ने दावा किया है कि "छपरी" शब्द व्यापक रूप से अपमानजनक माना जाता है और इससे न केवल उनकी व्यक्तिगत धार्मिक भावनाएं, बल्कि पूरे हिंदू समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।

वकील अली काशिफ खान देशमुख ने कहा कि फराह खान की इस टिप्पणी से हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं का अपमान हुआ है। उन्होंने कहा कि एक पवित्र त्योहार के लिए "छपरी" शब्द का इस्तेमाल बेहद अनुचित है और इससे सांप्रदायिक तनाव पैदा होने की संभावना है। इस मामले में फराह खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 196, 299, 302 और 353 के तहत एफआईआर दर्ज की गई हैं।

Leave a comment