TATA Capital ने 31% बढ़कर ₹1000 करोड़ का मुनाफा कमाया। कंपनी IPO की तैयारी कर रही है, सेबी में मसौदा दाखिल किया। IPO का आकार ₹2 अरब डॉलर तक हो सकता है।
IPO Uptade: टाटा कैपिटल (TATA Capital) ने वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में शानदार मुनाफा रिपोर्ट किया है। इस तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 31% बढ़कर ₹1000 करोड़ तक पहुंच गया है। यह वृद्धि पिछले साल की समान तिमाही के ₹765 करोड़ से काफी अधिक है। कंपनी का यह प्रदर्शन आगामी IPO के लिए टाटा कैपिटल के निवेशकों और शेयर बाजार में अपनी स्थिति मजबूत कर सकता है।
IPO की तैयारी और बढ़ता मुनाफा
टाटा कैपिटल का ये मुनाफा एक ऐसे समय पर आया है जब कंपनी अपने IPO (Initial Public Offering) की तैयारी में जुटी है। इस समय टाटा कैपिटल की फाइनेंशियल परफॉर्मेंस बेहद सकारात्मक है, जो कि संभावित निवेशकों को आकर्षित कर सकता है। पिछले महीने ही टाटा कैपिटल ने सेबी (Securities and Exchange Board of India) के पास आईपीओ के लिए अपना मसौदा पत्र दाखिल किया था।
आय में जबरदस्त वृद्धि
इस तिमाही में कंपनी की परिचालन आय में भी जोरदार वृद्धि हुई है। कंपनी की आय लगभग 50% बढ़कर ₹7,478 करोड़ रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹4,998 करोड़ थी। यह वृद्धि कंपनी की विभिन्न सेवाओं की मजबूत मांग को दर्शाती है और इसकी स्थिर वृद्धि क्षमता को साबित करती है।
पूरे वित्त वर्ष का प्रदर्शन
अगर पूरे वित्त वर्ष की बात करें, तो टाटा कैपिटल ने 2024-25 में ₹3,655 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया, जो पिछले वित्त वर्ष 2023-24 के ₹3,327 करोड़ से अधिक है। कंपनी की आय 28,313 करोड़ रुपये रही, जो 2023-24 में ₹18,175 करोड़ थी। यह बढ़ती हुई आमदनी और मुनाफा बताता है कि कंपनी की व्यापारिक रणनीतियां सही दिशा में काम कर रही हैं।
IPO का आकार और संभावित मूल्यांकन
टाटा कैपिटल ने जो मसौदा दाखिल किया है, उसके मुताबिक, कंपनी का आईपीओ दो अरब डॉलर तक हो सकता है। इससे कंपनी का मूल्यांकन लगभग ₹11 अरब डॉलर (लगभग ₹82,000 करोड़) तक पहुंच सकता है। यह IPO इक्विटी शेयरों के नए निर्गम के साथ-साथ कुछ शेयरधारकों द्वारा बिक्री पेशकश (OFS) को भी शामिल करेगा। इसके जरिए टाटा कैपिटल शेयर बाजार में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करना चाहती है।