दुनिया के सबसे खतरनाक देश: जहां जिंदगी खौफ के साए में पलती है
दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां जाना तो दूर, उनके बारे में बात करने से भी डर लगता है। इन खतरनाक देशों में कब क्या हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। यूं समझिए कि जिंदगी हर कदम पर मौत के साए में पलती है। हालांकि दुनिया में कई खूबसूरत स्थान हैं जहां लोग अपनी छुट्टियां बिताने जाते हैं, लेकिन कुछ जगहें इतनी खतरनाक होती हैं कि वहां की एक छोटी सी गलती भी बड़े नतीजे दे सकती है। इन जगहों पर घूमने का रोमांच कभी-कभी जानलेवा साबित होता है। आइए जानते हैं दुनिया के उन खतरनाक देशों के बारे में।
इराक
काफी लंबे समय से इराक दुनिया का सबसे खतरनाक देश माना जाता है। ISIS ने इराक पर कब्जा कर रखा है और कई देशों की सेनाओं ने इसे समाप्त करने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
नाइजीरिया
नाइजीरिया भी दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है। यहां आतंकवादी संगठन बोको हरम 2002 से लगातार अपराध कर रहा है, जिसमें महिलाओं का अपहरण, बलात्कार और सामूहिक हत्याएं शामिल हैं।
सोमालिया
सोमालिया एक अफ्रीकी देश है जहां की सरकार और प्रशासन बिल्कुल व्यवस्थित नहीं हैं। यहां किडनैपिंग, डकैती और चोरी की घटनाएं आम हैं। सोमालिया की अवैध हीरों की खानों से मोटी कमाई की जाती है।
वेनेजुएला
वेनेजुएला दुनिया के सबसे हिंसात्मक देशों में से एक है। यहां हर 21 मिनट में एक हत्या होती है। पिछले 15 सालों में यहां 2 लाख से अधिक हत्याएं हुई हैं। अब वेनेजुएला सरकार अपराध से संबंधित कोई डाटा नहीं छापती।
अफगानिस्तान
अफगानिस्तान से आए दिन आतंकवादी घटनाओं की खबरें आती रहती हैं। यहां की जनता एक पल भी चैन की सांस नहीं ले सकती।
यमन
यमन भी दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है। यहां के लोग बेरोजगारी, गरीबी और भ्रष्टाचार से परेशान हैं और इसके खिलाफ बोलने वालों को हमेशा के लिए चुप कर दिया जाता है।
लीबिया
लीबिया के हालात भी बहुत खराब हैं। यहां किडनैपिंग, हत्या और लूटपाट आम हैं। इंसानों के मौलिक अधिकारों की बात करना मना है।
पाकिस्तान
पाकिस्तान भी दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में शामिल है। कई बार पाकिस्तान पर आतंकवादी संगठनों को पनाह देने का आरोप लग चुका है।
दक्षिणी सूडान
दक्षिणी सूडान सदियों से राजनीति और जातीय संघर्ष का शिकार रहा है। यह देश भी खतरनाक देशों की सूची में शामिल है।
लेक नेट्रॉन, तंजानिया
नेट्रॉन झील के बारे में कहा जाता है कि इसके पानी को जो भी छूता है, वह पत्थर बन जाता है। इस झील के आस-पास कई पशु-पक्षियों की लाशें पड़ी हुईं हैं, जो जमकर पत्थर बन चुकी हैं। झील में सोडियम कार्बोनेट की मात्रा अधिक है और इसका पानी बहुत खतरनाक है।
हम लोग खुशनसीब हैं कि हम हिंदुस्तान जैसे देश में रहते हैं। वरना इन खतरनाक देशों में जिंदगी किसी जहन्नुम से कम नहीं है।