Chicago

भारत की सर्जिकल स्ट्राइक: पाकिस्तान का AWACS सिस्टम ध्वस्त, जानिए इसकी ताकत

भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर तनाव चरम पर है। भारतीय वायुसेना ने एक सटीक और रणनीतिक जवाबी हमले में पाकिस्तान के अत्याधुनिक AWACS (Airborne Warning and Control System) विमान को मार गिराया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस हमले में पाकिस्तान का पूरा एयर डिफेंस सिस्टम, चार फाइटर जेट्स और यह हाईटेक AWACS तबाह हो गया है। 

यह नुकसान सिर्फ एक मशीन का नहीं, बल्कि पाकिस्तान की वायु रक्षा क्षमता पर बड़ा आघात है। आइए जानते हैं कि आखिर यह AWACS क्या होता है और क्यों इसकी तबाही इतनी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

क्या है AWACS सिस्टम?

AWACS का मतलब होता है Airborne Warning and Control System, जिसे हिंदी में हवाई चेतावनी और नियंत्रण प्रणाली कहा जाता है। यह कोई आम विमान नहीं होता, बल्कि एक उड़ता हुआ हवाई रडार सेंटर होता है। इसके ऊपर एक बड़ा गोल आकार का रडार डोम लगा होता है, जो 360 डिग्री में घूमता है और 300 से 500 किलोमीटर तक की दूरी तक दुश्मन की गतिविधियों का पता लगा सकता है।

इसे आप आसमान में उड़ती हुई आंख कह सकते हैं, जो न सिर्फ देखती है बल्कि बाकी लड़ाकू विमानों को निर्देश भी देती है — जैसे कि कब हमला करना है, किस दिशा में जाना है और कब पीछे हटना है।

कैसे काम करता है AWACS?

AWACS विमान के भीतर एक पूरी ऑपरेटर टीम होती है जो कंप्यूटर मॉनिटर्स पर दुश्मन की गतिविधियों पर नजर रखती है। इस टीम को बेहद गोपनीय और तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाता है। AWACS:

  • 24x7 निगरानी रख सकता है।
  • लड़ाकू विमानों को रीयल-टाइम निर्देश दे सकता है।
  • दुश्मन के रेडियो सिग्नल्स, रडार तरंगें और संचार संकेत पकड़ सकता है।
  • मिसाइल या विमान के लॉन्च की योजना को पहले ही पकड़ लेता है।
  • यह विमान युद्ध क्षेत्र में ‘कमांड सेंटर’ की भूमिका निभाता है, जो मैदान से हजारों फीट ऊपर हवा में तैनात होता है। यह अपने मित्र विमानों जैसे कि F-16, JF-17 या Su-30MKI को डेटा लिंक के माध्यम से तुरंत निर्देश भेज सकता है।

पाकिस्तान का क्या नुकसान हुआ?

पाकिस्तान के पास दो प्रमुख AWACS सिस्टम थे:

  • Saab 2000 Erieye AEW&C (स्वीडन)
  • ZDK-03 Karakoram Eagle (चीन)
  • इनमें से किसी एक विमान को भारत ने निशाना बनाया है। यह विमान महंगे, अत्यधिक तकनीकी और सीमित संख्या में होते हैं। इसकी कीमत 20 से 30 करोड़ डॉलर (1500 से 2500 करोड़ रुपये) तक होती है। एक AWACS के नुकसान का मतलब है:
  • हवाई निगरानी क्षमता में जबरदस्त गिरावट
  • रणनीतिक योजनाओं का ढह जाना
  • वायुसेना का अंधा हो जाना (literally & strategically)
  • अब पाकिस्तान के लिए किसी भी हवाई अभियान की योजना बनाना और उसे सफलतापूर्वक अंजाम देना बेहद मुश्किल होगा।

भारत की कार्रवाई क्यों है खास?

भारत ने इस ऑपरेशन को "ऑपरेशन सिंदूर" नाम दिया है। इसमें भारत ने अपने रडार सिस्टम, लंबी दूरी की मिसाइलें और युद्धक विमानों का समन्वय कर दुश्मन के सबसे अहम सिस्टम को खत्म कर दिया। एक AWACS जैसे धीमी गति से उड़ने वाले और बड़े लक्ष्य को मार गिराना दिखाता है कि भारतीय वायुसेना की सटीकता और जानकारी कितनी एडवांस है।

रणनीतिक दृष्टि से क्या है महत्व?

दुश्मन की हवाई गतिविधियों पर नजर नहीं रख पाएगा पाकिस्तान।

लड़ाकू विमानों को हवा से निर्देश देने की क्षमता खो चुका है।

युद्ध के दौरान निर्णय लेने की रफ्तार और सटीकता घट गई है।

भारतीय वायुसेना का मनोबल और बढ़ा है।

Leave a comment